खेल
आस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डेविड वॉर्नर शराब पीकर गाड़ी चलाने पर गिरफ्तार
07-Apr-2026 7:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सिडनी, 7 अप्रैल। आस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को मंगलवार को शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया ।
सेवन न्यूज ने बताया कि मारूबा में श्वास की औचक जांच के बाद उनके शरीर में अल्कोहल की मात्रा तय सीमा से अधिक पाई गई । वॉर्नर अगले महीने अदालत के समक्ष पेश होंगे ।
पाकिस्तान क्रिकेट लीग में कराची किंग्स के साथ करार करने वाले वॉर्नर को स्थानीय थाने ले जाया गया जहां फिर उनके शरीर में अल्कोहल की मात्रा तय सीमा से दुगुनी पाई गई । बाद में उन्हें छोड़ दिया गया ।
कानूनी कार्रवाई का असर वॉर्नर के पीएसएल में खेलने पर नहीं पड़ेगा । उनकी टीम का अगला मैच नौ अप्रैल को है और वह सात दिन के ब्रेक में निजी दौरे पर यहां आये हैं। (भाषा)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


