खेल

टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफ़ी को लेकर दिए कीर्ति आज़ाद के बयान पर ईशान किशन ने क्या कहा?
11-Mar-2026 9:37 AM
टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफ़ी को लेकर दिए कीर्ति आज़ाद के बयान पर ईशान किशन ने क्या कहा?

भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद पूर्व क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस के सांसद कीर्ति आज़ाद का एक बयान खूब वायरल हुआ. इस पर क्रिकेटर ईशान किशन से भी सवाल किया गया.

ईशान किशन पटना लौटे तो मीडिया ने उनसे कीर्ति आज़ाद के बयान पर सवाल किया.

इसके जवाब में ईशान किशन ने कहा, "हमने कितना अच्छा वर्ल्ड कप जीता है, आप भी कुछ अच्छे सवाल पूछिए. कीर्ति आज़ाद ने क्या कहा है, अब इसमें मैं क्या बोलूं."

दरअसल, इससे पहले कीर्ति आज़ाद ने एक्स पोस्ट में कहा था, "ट्रॉफ़ी किसी एक धर्म की नहीं होती, बल्कि पूरे देश की होती है."

उन्होंने पूछा, "टीम में हर धर्म के खिलाड़ी हैं, फिर ट्रॉफ़ी को सिर्फ़ एक मंदिर क्यों ले जाया गया? इसे मस्जिद, चर्च या गुरुद्वारे में नहीं क्यों ले जाया गया?" (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट