खेल

इरफ़ान पठान ने शाहीन शाह अफ़रीदी के बॉलिंग एक्शन पर दी ये सलाह
11-Feb-2026 9:35 AM
इरफ़ान पठान ने शाहीन शाह अफ़रीदी के बॉलिंग एक्शन पर दी ये सलाह

पाकिस्तान और अमेरिका के बीच 10 फरवरी को खेले गए मैच के दौरान भारत के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ इरफ़ान पठान ने पाकिस्तानी गेंदबाज़ शाहीन शाह अफ़रीदी के बॉलिंग एक्शन को लेकर प्रतिक्रिया दी है.

मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे आकाश चोपड़ा ने शाहीन के एक्शन को लेकर इरफान से सवाल किया कि शाहीन बॉल डालते वक्त बैटर को देखते नहीं हैं क्या.

आकाश ने कहा, “जब वो बॉल को डिलीवर कर रहे हैं तो देख कहां रहे हैं, उनका चेहरा बैटर की तरफ नहीं है उनका चेहरा मिड विकेट की तरफ है.”

इस पर पठान ने कहा, “सामान्य रूप से तो बॉलर गेंद डालते समय बैटर की तरफ देखते हैं. आपको देखना भी चाहिए इससे आपका कंट्रोल बेहतर रहता है.”

उन्होंने कहा, “शाहीन का कंधा बहुत ज्यादा गिर जाता है, इनका पैर ज्यादा खुल जाता है और जब पैर ज्यादा खुलेगा तो आपकी अपर बॉडी भी खुलेगी इसलिए आपका सिर दूसरी तरफ चला जाता है. इसीलिए इनके जैसे गेंदबाज़ों के लिए ज़रूरी है कि अपना नॉन बॉलिंग कंधा बैटर की तरफ रखें. जितना आप ऐसा करेंगे उतना ही आपका सिर भी कंट्रोल में रहेगा. बेहतर कंट्रोल के लिए गेंदबाज़ का सिर बैटर की तरफ जाना बहुत ज़रूरी है.” (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट