खेल

टी-20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड ने यूएई को 10 विकेट से हराया
10-Feb-2026 8:14 PM
टी-20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड ने यूएई को 10 विकेट से हराया

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप डी के मुकाबले में न्यूजीलैंड ने यूएई को 10 विकेट से मात दे दी है.

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था.

यूएई ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 20 ओवर में 174 रन का लक्ष्य रखा था.

न्यूजीलैंड ने टिम साइफ़र्ट और फिन एलेन की तूफानी पारियों की बदौलत इस लक्ष्य को 28 गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया.

फिन एलेन 84 ने और टिम साइफ़र्ट 89 ने रन की नाबाद पारी खेली.

इससे पहले यूएई के लिए कप्तान मोहम्मद वसीम ने 45 गेंद में 66 रन की पारी खेली थी.

हालांकि अलावा आलीशान शराफ़ु ने भी 47 गेंद में 55 रन का योगदान दिया.

इसके साथ ही न्यूजीलैंड टूर्नामेंट में अपने शुरुआती दोनों मैच जीतने में कामयाब (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट