खेल

टी20 वर्ल्ड कप 2026: नामीबिया के ख़िलाफ़ नीदरलैंड्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला
10-Feb-2026 12:01 PM
टी20 वर्ल्ड कप 2026: नामीबिया के ख़िलाफ़ नीदरलैंड्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला

दिल्ली में खेले जा रहे आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए के मैच में नामीबिया के ख़िलाफ़ नीदरलैंड्स ने टॉस जीत लिया है.

नीदरलैंड्स ने पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया है. ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहा है.

इस टूर्नामेंट में नामीबिया का ये पहला मैच है, वहीं नीदरलैंड्स का ये दूसरा मैच है.

नीदरलैंड्स का पहला मुक़ाबला 7 फ़रवरी को पाकिस्तान से हुआ था. कोलंबो में हुए शनिवार के मैच में पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को तीन विकेट से शिकस्त दी थी.(bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट