खेल

अंडर-19 वर्ल्ड कप सेमीफ़ाइनल: अफ़ग़ानिस्तान ने भारत को दिया 311 रनों का लक्ष्य
04-Feb-2026 7:09 PM
अंडर-19 वर्ल्ड कप सेमीफ़ाइनल: अफ़ग़ानिस्तान ने भारत को दिया 311 रनों का लक्ष्य

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफ़ाइनल में अफ़ग़ानिस्तान ने भारत के आगे 311 रनों का लक्ष्य रखा है.

हरारे में खेले जा रहे मैच में अफ़ग़ानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया था और 50 ओवरों में 4 विकेट खोकर 310 रन बनाए थे.

अफ़गानिस्तान की ओर से फ़ैसल शिनोज़ादा और उज़ैरुल्लाह नियाज़ई ने शतकीय पारी खेली. फ़ैसल ने 110 रन और उज़ैरुल्लाह ने 101 रन बनाए. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट