खेल
जेमिमा रॉड्रिग्स की दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार महिला प्रीमियर लीग के फ़ाइनल में पहुंची, आरसीबी से होगा मुक़ाबला
04-Feb-2026 8:47 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
वीमेन प्रीमियर लीग के एलिमिनिटेर मुक़ाबले में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को सात विकेट से हरा दिया. टॉस जीतकर दिल्ली की टीम ने पहले गेंदबाज़ी की.
गुजरात जायंट्स ने दिल्ली को 169 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने 15.4 ओवर में ही हासिल कर लिया. दिल्ली की ओर से कप्तान जेमिमा रॉड्रिग्स ने 23 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली. इससे पहले लिजेल ली ने भी 43 रनों का योगदान दिया.
दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार महिला प्रीमियर लीग के ख़िताबी मुक़ाबले में पहुंची है. हालांकि, वह पिछले तीनों सीज़न में ख़िताब अपने नाम नहीं कर सकी.
अब पांच फ़रवरी यानी गुरुवार को वडोदरा में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ख़िताबी मुक़ाबला होगा. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


