खेल
एशेज: ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 82 रन से हराकर सिरीज़ में अजेय बढ़त बनाई
21-Dec-2025 10:41 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सिरीज़ के तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 82 रन से हरा दिया है. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पांच मैचों की इस सिरीज़ में 3-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है.
ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में इंग्लैंड के सामने 435 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन इंग्लैंड की टीम 352 रन ही बना सकी और ऑल आउट हो गई.
पहली और दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 371 और 349 रन बनाए, जबकि इंग्लैंड की टीम ने 286 और 352 रन बनाए.
इस सिरीज़ के पहले और दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को आठ-आठ विकेट हराया था. तीसरे टेस्ट मैच में जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सिरीज़ रिटेन कर ली है.
सिरीज़ का चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न में 26 से 30 दिसंबर के बीच खेला जाएगा. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


