खेल

शहीद आकाशराव की स्मृति में राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप
21-Sep-2025 4:11 PM
शहीद आकाशराव की स्मृति में राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप

महासमुंद, 21 सितंबर। शहीद आकाशराव गिरेपुंजे की स्मृति में राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप महासमुंद में 19 से आज 21 सितंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप मिनी स्टेडियम महासमुंद में जारी है। इस प्रतियोगिता में महासमुंद जिले के अलावा राज्य से बिलासपुर, रायपुर जिला व रायपुर नगर निगम, सरगुजा, राजनांदगांव, कोरबा, रायगढ़ जिला व कार्पोरेशन, धमतरी एवं गरियाबंद भिलाई नगर निगम की बालक एवं बालिका टीम, प्रशिक्षक व दल मैनेजर शामिल हैं।

खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज घृतलहरे, राजस्व निरीक्षक मनीष श्रीवास्तव, अध्यक्ष बास्केटबॉल संघ महासमुंद नुरेन चंद्राकर, चेयरमैन गौरव चंद्राकर, सचिव शुभम तिवारी, अभिषेक, कुलेश्वर चंद्राकर,राहुल रंजन आदि ने इस चैंपियनशिप हेतु आयोजन समिति का गठन किया है। जिसमें संरक्षक विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा, अध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर, प्रशांत श्रीवास्तव, दिग्विजय साहू, बादल मक्कड़, गिरधर यदु, प्रतियोगिता संचालक प्रदेश उपाध्यक्ष नुरेन चंद्राकर आदि शामिल हैं।

उक्त चैंपियनशिप में खेल एवं युवा कल्याण, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, उद्यानिकी, नगर पालिका परिषद, माई भारत, रिवर्डल वल्र्ड स्कूल महासमुंद, चंद्रोदय पब्लिक स्कूल, आर एल सी हॉस्पिटल, महानदी हॉस्पिटल, सोहम हॉस्पिटल, दीना ग्लोबल हॉस्पिटल महासमुंद, टी वी एस शो रूम, एच डी एफ सी बैंक, एच सी कैफे, डी3 स्पोट्र्स आरंग, स्पोट्र्स गैरेज, विजय चंद्राकर, संतोष चंद्राकर अन्य लोगों के सहयोग से किया जा रहा हैं। अध्यक्ष नुरेन चंद्राकर ने बताया कि राज्य स्तरीय आयोजन में शहीद स्व.आकाशराव गिरेपुंजे के परिवार, आई जी रायपुर, विधायक महासमुंद, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुंद, कलेक्टर, एस पी, जनप्रतिनिधियों, जिला अधिकारियों, सामाजिक संगठनों व गणमान्य नागरिक अतिथि के रूप में शामिल रहे हैं।


अन्य पोस्ट