खेल

पाकिस्तान के ख़िलाफ़ मैच से पहले भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव क्या बोले?
21-Sep-2025 9:55 AM
पाकिस्तान के ख़िलाफ़ मैच से पहले भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव क्या बोले?

शनिवार से एशिया कप टूर्नामेंट में सुपर-4 मुक़ाबले शुरू हो रहे हैं. इसके तहत रविवार को भारत और पाकिस्तान का मैच होगा. मैच से पहले भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस की.

सूर्यकुमार यादव से पूछा गया कि क्या रविवार को होने वाला मैच सालों से चले आ रहे मुक़ाबलों (राइवलरी) जैसा होगा?

जवाब में सूर्यकुमार ने कहा, "मुझे नहीं पता आप किस तरह की राइवलरी की बात कर रहे हैं. जब मैं मैदान में जाता हूँ तो स्टेडियम पूरा भरा होता है. तब मैं अपने साथियों और सबको कहता हूँ, "चलो दोस्तों, अब मनोरंजन का समय है." इतने लोग मैच देखने आए हैं, तो सबका मनोरंजन करना है. चलो अच्छा क्रिकेट खेलते हैं. मेरी नज़र में, हम इसके बारे में ज़्यादा नहीं सोचते."

सूर्यकुमार ने आगे कहा, "जैसे देश हर मैच में हमेशा समर्थन करता है, वैसे ही इस मैच में भी करेगा. रविवार है तो मुझे लगता है ज़्यादा लोग बैठकर मैच देखेंगे. तो आराम से बैठिए, खेल का आनंद लीजिए. जब हम मैदान में उतरेंगे, तो पूरी कोशिश करेंगे. हम उसी जोश और ऊर्जा के साथ खेलेंगे."

14 सितंबर को लीग स्टेज में भारत और पाकिस्तान के बीच मुक़ाबला खेला गया था. इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट