खेल
इंग्लैंड के ख़िलाफ़ रोहित शर्मा के शतक पर मुथैया मुरलीधरन ने क्या कहा?
11-Feb-2025 8:49 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ दूसरे वनडे में शानदार शतक लगाया. इस पर श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने उनकी तारीफ़ की है.
मुथैया मुरलीधरन ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से कहा, "वो वर्ल्ड क्लास (रोहित शर्मा और विराट कोहली) खिलाड़ी है. क्लास स्थाई होती और फॉर्म अस्थाई होती है. रोहित ने शतक बनाया है और विराट कोहली भी फॉर्म में आ जाएंगे."
उन्होंने कहा कि भारत के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए इनका फॉर्म में होना ज़रूरी है.
रोहित शर्मा पिछले कुछ समय से फॉर्म में नहीं थे. इंग्लैंड के ख़िलाफ़ खेले गए दूसरे वनडे में रविवार को उन्होंने 90 गेंदों में 119 रन की पारी खेली.
रोहित शर्मा ने इससे पहले साल 2023 में वनडे विश्व कप के दौरान 11 अक्तूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाया था. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


