खेल

लीजेंड 90 लीग में दिल्ली की जीत से चमके धवन, दुबई ने भी खोला खाता
10-Feb-2025 1:50 PM
लीजेंड 90 लीग में दिल्ली की जीत से चमके धवन, दुबई ने भी खोला खाता

रायपुर, 10 फरवरी। लीजेंड 90 लीग ने बताया कि रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित लीजेंड 90 लीग के चौथे दिन का पहला मैच जहां दिल्ली रॉयल्स ने रॉयल अंदाज में जीता, तो दूसरे मैच में दुबई जाइंट्स ने भी गुजरात को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की।

लीग ने बताया कि रविवार शाम 4 बजे से शुरू हुए पहले मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बिग बॉयस की टीम दिल्ली रॉयल्स की गेंदबाजी के आगे पूरी तरह से नतमस्तक नजर आई, हालांकि नमन शर्मा (37) और अमरदीप सोनकर (32) ने महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को 100 के पार जरूर पहुंचाया, लेकिन बाकी किसी खिलाड़ी से साथ न मिलने के कारण उनकी टीम निर्धारित 15 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 115 रन ही बना सकी।

लीग ने बताया कि 116 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली रॉयल्स ने अपना आक्रामक अंदाज जारी रखते हुए पहले विकेट के लिए 97 रन जोड़े।  जिसमें शिखर धवन ने पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 23 गेंदों पर नाबाद 50 रन, तो उनका साथ निभाने आए सिमन्स ने भी अपनी फॉर्म जारी रखते हुए 29 गेंदों पर ताबड़तोड़ 57 रन बनाए। उनकी पारी में छह चौके और चार छक्के शामिल थे। छक्के के साथ पचासा और टीम की जीत तय करने के लिए शिखर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 


अन्य पोस्ट