खेल
आंध्रप्रदेश की 71 रनों से जीत
रायपुर, 12 जनवरी। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने बताया कि बी सी सी आई द्वारा वुमेंस अंडर 19 वनडे क्रिकेट टुर्नामेंट 2024-25 का आयोजन दिनांक 04 जनवरी 2025 से किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम का चौथा मैच दिनांक 10 जनवरी 2025 को त्रिवेन्द्रम में आंध्र प्रदेष अंडर 19 टीम के विरुद्ध खेला गया।
संघ ने बताया कि आंध्र प्रदेष अंडर 19 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। आंध्र प्रदेष ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 50 ओवरों में 10 विकेट खोकर 197 रन बनाये। आंध्र प्रदेष की ओर से हितेषीनी ने 48 तथा महंती श्री ने 33 रन बनाये। साथ ही वैश्णवी ने 32 रनों का योगदान दिया। छत्तीसगढ़ अंडर 19 टीम की ओर से महक नरवसे ने 4 विकेट तथा तान्या बेरीया ने 3 विकेट प्राप्त किया।
संघ ने बताया कि 198 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ अंडर 19 की टीम 39.5 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 126 रन ही बना सकी। छत्तीसगढ़ की ओर से महक नरवसे ने सर्वाधिक 51 रन नाबाद बनाये। आंध्र प्रदेष की ओर से श्रृश्टि षेखर तथा दिप्ती ने 3-3 विकेट प्राप्त किये। आंध्र प्रदेष ने मैच 71 रनों से जीत लिया।


