खेल
रायपुर, 9 जनवरी। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने बताया कि बी सी सी आई द्वारा वुमेंस अंडर 19 वनडे क्रिकेट टुर्नामेंट 2024-25 का आयोजन दिनांक 04 जनवरी 2025 से किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम का तिसरा मैच दिनांक 08 जनवरी 2025 को त्रिवेन्द्रम में मध्य प्रदेष अंडर 19 टीम के विरुद्ध खेला गया। मध्य प्रदेष अंडर 19 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
संघ ने बताया कि मध्य प्रदेष ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 214 रन बनाये। मध्य प्रदेष की ओर से श्रेया दिक्षित ने 69 तथा रिषिका जैन ने 55 रन बनाये। साथ ही तम्मना चौधरी ने 37 रनों का योगदान दिया। छत्तीसगढ़ अंडर 19 टीम की ओर से तान्या बेरीया तथा मानसी उपाध्याय ने 2-2 विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ अंडर 19 की टीम 40.2 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 100 रन ही बना सकी। छत्तीसगढ़ की ओर से कल्पना पांडे ने सर्वाधिक 26 रन बनाये।
संघ ने बताया कि मध्य प्रदेष की ओर से अलीना खान ने 5 विकेट तथा तान्वी उपाध्याय तथा पूर्वी खन्ना ने 2-2 विकेट प्राप्त किये। मध्य प्रदेष ने मैच 114 रनों से जीत लिया।


