खेल
रायपुर, 9 जनवरी। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने बताया कि बी सी सी आई द्वारा वुमेंस अंडर 23 टी 20 क्रिकेट टुर्नामेंट 2024-25 का आयोजन दिनांक 05 जनवरी 2025 से किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम का तिसरा मैच दिनांक 08 जनवरी 2025 को कटक में पांडेचेरी अंडर 23 टीम के विरुद्ध खेला गया।
संघ ने बताया कि छत्तीसगढ़़ अंडर 23 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। छत्तीसगढ़़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 153 रन बनाये। छत्तीसगढ़़ की ओर से यीषा भारती देवांगन ने नाबाद 58 रन, कृति गुप्ता ने 45 रन तथा ऐष्वर्या सिंह ने 28 रन बनाये। पांडेचेरी अंडर 23 टीम की ओर से तेजस्वनी, षर्ली तथा नंदिनी ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।
संघ ने बताया कि154 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पांडेचेरी अंडर 23 की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 55 रन ही बना पायी। पांडेचेरी की ओर से सुस्मिता ने सर्वाधिक 14 रनों का योगदान दियां। छत्तीसगढ़़ की ओर से कृति गुप्ता ने 4 विकेट, पहल टंडन तथा साक्षी षुक्ला ने 2-2 विकेट प्राप्त किये। छत्तीसगढ ने मैच 98 रनों से जीत लिया।


