खेल

आर वाय पी नेशनल पिकलबाल रैंकिंग टूर्नामेंट में जयेश को मिला दोहरा खिताब, शिल्पी को गोल्ड
05-Jan-2025 2:28 PM
आर वाय पी नेशनल पिकलबाल रैंकिंग टूर्नामेंट में जयेश को मिला दोहरा खिताब, शिल्पी को गोल्ड

रायपुर, 5 जनवरी। छ्ग स्टेट पिकलबाल एसोसिएशन के महासचिव रूपेंद्र सिंह चौहान नेबताया कि ऑल इंडिया पिकलबाल एसोसिएशन के तत्वाधान मे पिकलबाल एसोसिएशन ऑफ़ ओडि़सा द्वारा आर वाय पी नेशनल पिकलबाल रैंकिंग टूर्नामेंट का आयोजन 3 से 5 जनवरी को भूबनेश्वर मे किया जा रहा हैँ इस प्रतियोगिता मे इनामी राशि दस लाख हैँ इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज छ्ग के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया और पदको कि झड़ी लगा दी 50+ मेंस सिंगल्स मे जयेश अशफाल्या ने बिहार के वीरेंद्र सिंह को 15-06 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

श्री चौहान ने बताया कि इसी वर्ग के डबल्स मे अपने जोड़ीदार भूषण अकूत के साथ जयेश ने फाइनल मे बिहार के ही वीरेंद्र कुमार और प्रेम कुमार को संघर्ष पूर्ण 15-14से हराकर दोहरा खि़ताब जितने मे सफलता हासिल की।  40+ वुमेंस सिंगल्स मे शिल्पी मटरेजा लीग मैच मे अंको(32-16) के आधार पर स्वर्ण पदक जीता वही प्रदेश कि रीना अग्रवाल (32-25)को रजत पदक से संतोष करना पड़ा, शिल्पी रीना कि जोड़ी ने 30+वर्ग के डबल्स मे कांसय पदक जीता

श्री चौहान ने बताया कि संस्कृति तायल 18 वुमेंस सिंगल्स मे ब्रोँज मैडल जीता इसी वर्ग मे संस्कृति एवं सुहानी की जोड़ी ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए डबल्स मे ब्रोँज मैडल जीता हर्ष बरडिया और आरिश आगा चौबे ने बॉयज अंडर 14 डबल्स मे सिल्वर मैडल जीता आरिश ने अपने पार्टनर नील (महाराष्ट्र ) के साथ खेलते हुआ बॉयज अंडर 16 डबल्स मे रजत पदक जीता प्रदेश की सुहानी पाठक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर 16 सिंगल के फाइनल मे सुहानी ने महाराष्ट्र कि अंजलि पाल को 15-10 से हराकर गोल्ड मैडल जीता। 60+डबल्स मे प्रदेश के आर सी मेश्राम एवं अमरजीत सिंह चड्ढा की जोड़ी ने ब्रांज मैडल जीत लिया

छ्ग ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव विक्रम सिंह सिसोदिया एवं छ्ग स्टेट पिकलबाल एसोसिएशन के महासचिव रूपेंद्र सिंह चौहान ने प्रदेश कि खिलाड़ी को बधाई दी


अन्य पोस्ट