खेल

सिडनी टेस्टः ऑस्ट्रेलियाई टीम 181 रनों पर सिमटी, भारत को 4 रनों की बढ़त
04-Jan-2025 10:28 AM
सिडनी टेस्टः ऑस्ट्रेलियाई टीम 181 रनों पर सिमटी, भारत को 4 रनों की बढ़त

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच सिडनी में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच में पहली पारी में भारत के 185 के मुक़ाबले ऑस्ट्रेलिया ने 181 रन बनाए हैं.

इस तरह भारत की ऑस्ट्रेलिया पर चार रनों की बढ़त हो गई है.

ऑस्ट्रेलिया की ओर से वेबस्टर ने सर्वाधिक 57 रन बनाए, जबकि सिटीवन स्मिथ ने 33 रन बनाए.

ऑस्ट्रेलिया के पांच बल्लेबाज़ों के अलावा कोई भी दहाई तक नहीं पहुंच सका.

भारत की ओर से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन तीन विकेट लिये जबकि जसप्रीत बुमराह और नीतीश कुमार रेड्डी ने दो दो विकेट झटके.

मैच के बीच लंच के एक ओवर के बाद ही बुमराह मैदान से चले गए और चोट की आशंका के चलते उन्हें चेकअप के लिए स्टेडियम से बाहर ले जाया गया.

उनकी ग़ैरमौजूदगी में विराट कोहली टीम की अगुवाई करेंगे.

ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ पांच मैचों की सिरीज़ में ऑस्ट्रेलिया 2-1 से बढ़त पर है.

इस मैच में रोहित शर्मा ने अपना नाम वापस ले लिया था और उनकी जगह जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाया गया था. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट