खेल

दिल्ली ने 9 विकेट से जीती अंडर 16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी
31-Dec-2024 12:44 PM
दिल्ली ने 9 विकेट से जीती अंडर 16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी

रायपुर, 31 दिसंबर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने बताया कि बी सी सी आई द्वारा मेंस अंडर 16 विजय मर्चेंन्ट ट्रॉफी 2024 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम का पांचवा तीन दिवसीय मैच दिनांक 28-30 दिसंबर 2024 को षिमोगा में दिल्ली अंडर 16 टीम के विरुद्ध खेला गया।  दिल्ली अंडर 16 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

संघ ने बताया कि दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुये अपनी पहली पारी में 94 ओवरों में 10 विकेट खोकर 377 रन बना लिये हैं। दिल्ली की ओर से अभिराज गगन सिंह ने 101 रन, अगस्तय ने 85 रन तथा जनव ने 58 रनों का योगदान दिया। छत्तीसगढ़ की ओर से वेदांत जैन ने 5 विकेट तथा यर्थाथ सिह चौहान ने 2 विकेट लिये। दिल्ली ने मैच 9 विकेट से जीत लिया।  


अन्य पोस्ट