खेल
रायपुर, 27 दिसंबर। छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य की सीनियर पुरुष हैंडबाल टीम 53वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु कोट्टायम (केरल) पहुंची खेले गये पहले मैच में छत्तीसगढ़ ने जम्मू एंड कश्मीर को 25-20 गोलों से पराजित किया। केरल हैंडबाल संघ द्वारा हैंडबाल एसोसिएशन इंडिया के तत्वावधान में 53वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन चंगनासेरी, कोट्टायम जिला, केरल में दिनांक 26 दिसम्बर से 29 दिसम्बर 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। जिसके लिये छत्तीसगढ़ राज्य की 20 सदस्यीय पुरुष हैंडबाल टीम की घोषणा की गई।
संघ ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य की सीनियर पुरुष हैंडबाल टीम का चयन स्पर्धा का आयोजन दिनांक 17 नवम्बर 2024 को दोपहर 2:00 बजे से हैंडबाल कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-4, भिलाई (छ.ग.) में आयोजित किया गया था जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य की सीनियर पुरुष हैंडबाल टीम के संभावित खिलाडिय़ों की सूची तैयार कर विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हैंडबाल कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-1, भिलाई (छ.ग.) में दिनांक 08 दिसम्बर से 22 दिसम्बर 2024 तक आयोजित किया गया था। उक्त प्रशिक्षण शिविर के पश्चात प्रदर्शन के आधर पर छत्तीसगढ़ राज्य की 20 सदस्यीय पुरुष हैंडबाल टीम की घोषणा की गई। उपरोक्त सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता की क्वार्टर फाइनलिस्ट टीमें 38वीं राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड 2025 के लिये पात्रता हासिल करेंगे।
संघ ने बताया कि सीनिय पुरुष राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य के सीनियर पुरुष हैंडबाल टीम को खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जाने-आने का रेल्वे किराया एवं दैनिक यात्रा भत्ता प्रदान एवं ट्रैकसूट प्रदान किया गया। तथा छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ द्वारा खिलाडिय़ों को खेल पोषाक एवं प्रशिक्षक एवं प्रबंधक को टी-शर्ट प्रदान किया गया। भाग लेने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य की सीनियर पुरुष हैंडबाल टीम दिनांक 23 दिसम्बर 2024 को ट्रेन नंबर-07135 (हैदराबाद-कोट्टायम स्पेशल) से रवाना होकर दिनांक 25.12.2024 को कोट्टायम पहुंची तथा दिनांक 30.12.2024 को ट्रेन नंबन-22648 (तिरुवनंतपुरम-कोरबा एक्सप्रेस) से दुर्ग के लिये रवाना होगी।


