खेल

पिकलबॉल प्रतियोगिता में जीवतेश, आरिश, रिधान, रोहीन, रीना, अमरजीत बने चैम्पियन
27-Dec-2024 2:28 PM
पिकलबॉल प्रतियोगिता में जीवतेश, आरिश, रिधान, रोहीन, रीना, अमरजीत बने चैम्पियन

रायपुर, 27 दिसंबर।  छ्ग पिक्लबॉल के महासचिव रूपेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ स्टेट पिक्लबॉल संघ (ऑल इंडिया पिक्लबॉल एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त )द्वारा दो दिवसीय राज्य स्तर स्व डॉ आर सी पांडे स्मृति पिक्लबॉल चेपियनशिप का आयोजन 25से 26 दिसम्बर को व्ही आई पी क्लब मे किया गया। 

श्री चौहान ने बताया कि दो दिवसीय इस प्रतियोगिता के समापन पर राकेश पाण्डेय चेयरमेन वीआईपी क्लब, बास्केटबॉल की इंटरनेशन खिलाड़ी एवं शहीद राजीव पांडे आवार्ड प्राप्त ज्योति सिंग नायब तहसीलदार,टेनिस की पूर्व राज्य विजेता एवं सॉफ्टटेनिस मे शहीद राजीव पांडे अवार्ड प्राप्त आयुषी चौहान ने विजेताओं को पुरसस्कृत किया।  आज खेले गए फाइनल मुकाबलो के परिणाम इस प्रकार रहे-अंडर 12 एकल बालक के फ़ाइनल मुक़ाबले में रिधान गोएनका ने हर्षिल नथानी को 15-14 से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 
श्री चौहान ने बताया कि 16 के बालक एकल के फ़ाइनल मुक़ाबले में आरिश अगा चौबे ने हर्ष बराडीया को 15-9 से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अंडर 16 बालक डबल्स के फ़ाइनल मुक़ाबले में हर्ष और आरिश की जोड़ी ने विहार शरण भाटिया और रिधान गोएनका की जोड़ी को 15-7 से शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। पुरुष एकल के फ़ाइनल मुक़ाबले में जीवितेश सरकार ने मोनेश यादव को 15-7 से शिकस्त देकर विजेता बने। पुरुष डबल्स के फाइनल मुक़ाबले में अजय ताँड़ी और लुकेश नेताम की जोड़ी ने मोनेश यादव और प्रेम ध्रुव की जोड़ी को 15-9 से शिकस्त देकर विजेता बने। महिला एकल के मुक़ाबले में रीना अग्रवाल ने दिनेश्वरी ताँड़ी को 15-7 से शिकस्त देकर विजयी बनी। 
 


अन्य पोस्ट