खेल

मेंस अंडर 16 विजय मर्चेंन्ट ट्रॉफी
25-Dec-2024 1:38 PM
मेंस अंडर 16 विजय मर्चेंन्ट ट्रॉफी

पहली पारी में चंडीगढ़ की बढ़त

रायपुर, 25 दिसंबर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने बताया कि बी सी सी आई द्वारा मेंस अंडर 16 विजय मर्चेंन्ट ट्रॉफी 2024 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम का चौथा तीन दिवसीय मैच दिनांक 22-24 दिसंबर 2024 को षिमोगा में चंडीगढ अंडर 16 टीम के विरुद्ध खेला गया।  छत्तीसगढ़ अंडर 16 ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। चंडीगढ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये अपनी पहली पारी में 88 ओवरों में 10 विकेट खोकर 250 रन बनाये। 

संघ ने बताया कि चंडीगढ की ओर से अकुल भनोट ने 68 रन, रनवीर आहुजा ने 62 रन तथा अभय सिंह ने 55 रनों का योगदान दिया। छत्तीसगढ़ की ओर से वेदांत जैन ने 5 विकेट तथा आर्यन सिंह ने 3 विकेट लिये।छत्तीसगढ़ ने अपनी पहली पारी में 69 ओवरों में 10 विकेट खोकर 174 रन ही बनाये। छत्तीसगढ़ की ओर से अमेया मोरे ने सर्वाधिक 58 रन तथा रुद्रा षुक्ला ने 28 रनों का योगदान दिया। वहीं चंडीगढ की ओर से पार्थ तथा रनवीर आहुजा ने 3-3 विकेट प्राप्त किये। 

संघ ने बताया कि चंडीगढ ने अपनी दुसरी पारी 53.5 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाकर घोशित कर दी। चंडीगढ की ओर से अकुल भनोट ने 64 रन तथा अभय सिंह ने 51 रनों का योगदान दिया। छत्तीसगढ़ की ओर से वेदांत जैन ने 4 विकेट तथा यर्थाथ सिंह ने 2 विकेट लिये।  मैच ड्रा पर समाप्त हुआ। चंडीगढ ने पहली पारी की बढत प्राप्त की। 


अन्य पोस्ट