खेल
क्रिकेटर विराट कोहली के रेस्तरां को खराब अग्नि सुरक्षा उपायों के लिए नोटिस
21-Dec-2024 9:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बेंगलुरु, 21 दिसंबर। बेंगलुरू नगर निगम ने क्रिकेटर विराट कोहली के स्वामित्व वाले एक रेस्तरां को अग्नि एवं सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन के लिए नोटिस भेजा है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका के एक अधिकारी ने 'पीटीआई भाषा' को बताया कि वन8 कम्यून रेस्तरां कस्तूरबा रोड पर स्थित है।
अधिकारी ने कहा, "हमने एक सप्ताह पहले उन्हें (वन8 कम्यून को) नोटिस दिया था। वहां अग्नि एवं सुरक्षा उपाय नहीं थे।"
अधिकारी ने बताया कि एक सप्ताह बाद भी कोई जवाब नहीं मिला, इसलिए सोमवार को रेस्तरां को नया नोटिस भेजा जाएगा। (भाषा)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


