खेल

रायपुर जिला मास्टर्स टेबल टेनिस स्पर्धा
17-May-2024 2:12 PM
रायपुर जिला मास्टर्स टेबल टेनिस स्पर्धा

रायपुर, 17 मई। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर द्वारा सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में दिनांक 19/05/2024 को रायपुर जिला मास्टर्स टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2024 का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर के सचिव श्री विनय बैसवाड़े ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता पुरुष एकल (आयु वर्ग 40), पुरुष एकल (आयु वर्ग 60) एवं महिला एकल (आयु वर्ग 40) हेतु कुल मिलाकर 03 वर्गों में आयोजित की जायेगी।  प्रतियोगिता लीग पद्धति में खेली जायेगी 7 प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टि कि अंतिम तिथि 17.05.2024 (सायं 07.00 बजे तक) है। प्रतियोगिता में  रायपुर जिला  के रजिस्टर्ड खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं।  
 प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ी अपना नाम सायं 6  से 8 बजे के मध्य सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में श्री प्रदीप जोशी (मो. 99810-55577) एवं श्री प्रवीण निरापुरे (मो. 98271-82959) को लिखा सकते हैं। उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से राजधानी टेबल टेनिस संघ जिला रायपुर के सचिव श्री विनय बैसवाड़े ने दी। 


अन्य पोस्ट