खेल

एनटीपीसी खरगोन बना अंतर क्षेत्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का चैंपियन
29-Apr-2024 2:26 PM
एनटीपीसी खरगोन बना अंतर क्षेत्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का चैंपियन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 29 अप्रैल।
एनटीपीसी खरगोन 25-27 अप्रैल तक लारा में आयोजित बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024 की चैंपियन बनकर उभरी। टीम सीपत इस टूर्नामेंट में उपविजेता रही, जबकि कोरबा और लारा दोनों तीसरे स्थान से संतुष्ट रहे। तीन दिनों तक चली इस खेल प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धाओं में बैडमिंटन खेल खेला गया। 

प्रतियोगिता के पुरुष एकल चैंपियन रहे खरगोने टीम के मयंक मिश्रा  है, महिला एकल चैम्पियन रही लारा की शिला कर्मा, मिश्रित युगल चैंपियन बने सीपत की सुरेनू कुमारी और भरत नेगी। इन सभी स्पर्धाओं के उपविजेता रहे पुरुष एकल मैच में कोरबा के ए प्रकाश रेड्डी, महिला एकल उपविजेता सीपत की सुनेहा गुप्ता और मिश्रित युगल उपविजेता सुश्रेया रॉय और वामशी। प्रतियोगिता की अंत में अखिलेश सिंह, परियोजना प्रमुख लारा द्वारा  खिलाडिय़ों को चैंपियन ट्रॉफी और व्यक्तिगत पदक प्रदान किए गए। 

इस अवसर पर राजीव रंजन, जीएम (ओ एंड एम),  रविशंकर, जीएम (प्रोजेक्ट), संगीता सिंह, अध्यक्ष (प्रेरिता महिला समिति), जाकिर खान, अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन, विभागाध्यक्ष, खेल परिषद के सदस्य, कर्मचारी उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट