खेल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 नवंबर। हेमचदं यादव विवि, दुर्ग कुश्ती महिला टीम उत्तर पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता में भाग लेने महर्षि दयानंद विवि रोहतक के लिए रवाना हुए। टीम के खिलाडिय़ों को विवि की कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा ने एवं कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप ने बधाई व शुभकामनाए दिये।
संचालक, शारीरिक शिक्षा विभाग डॉ. दिनेश नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त खिलाडिय़ों का चयन शास. विज्ञान महााविद्यालय, दुर्ग द्वारा अंतर महाविद्यालयीन कुश्ती महिला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के फलस्वरूप किया गया है। जिसमें चयनीत खिलाडिय़ों में जया शोरी - सेठ रतनचंद सुराना महा. दुर्ग, रीना नाथ - सेठ रतनचंद सुराना महा. दुर्ग, केतन्य साहु- शास. विज्ञान महा, दुर्ग व ग्रेसी पटेल-शास. विज्ञान महा, दुर्ग है।
उक्त खिलाडिय़ों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के पश्चात् टीम महर्षि दयानंद विवि, रोहतक के लिए रवाना हुई टीम के कोच लक्ष्मी यादव एवं टीम मैनेजर लाडली खिलाड़ी, सेठ रतनचंद सुराना महाविद्यालय, दुर्ग है। प्रतियोगिता दिनांक 09 एवं 10 नवंबर 2023 तक आयोजित है।


