खेल

वॉलीबॉल टीम अंतर विश्वविद्यालयीन स्पर्धा में भाग लेने ओडिशा रवाना
08-Nov-2023 2:35 PM
वॉलीबॉल टीम अंतर विश्वविद्यालयीन स्पर्धा में भाग लेने ओडिशा रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 नवंबर।
संचालक, शारीरिक शिक्षा विभाग डॉ. दिनेश नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि हेमचदं यादव विवि, वॉलीबॉल टीम के प्रतिनिधित्व करने वाले सत्र 2023-24 में अंतर विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता में जाने वाली प्रथम टीम के खिलाडिय़ों से कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा ने मिलकर उत्साहवर्धन करते हुए बधाई व शुभकामनाए दिये। राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शास. दिग्विजय महाविद्यालय, राजनांदगांव में हुई थी । 

खिलाडिय़ों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद हेमचदं यादव वि.वि. दुर्ग के वॉलीबॉल (पु.) टीम में निम्न खिलाड़ी चयनित हुए। तुषार पालित - स्वामी स्वरूपानंद महा. हुडको, सोमनाथ चन्द्रवंशी - स्वामी स्वरूपानंद महा. हुडको, भूपेन्द्र वर्मा - स्वामी स्वरूपानंद महा. हुडको, सौरभ साहू - स्वामी स्वरूपानंद महा. हुडको, विजय कुमार पासी - स्वामी स्वरूपानंद महा. हुडको, केतन मरकाम - शास. दिग्विजय महा. राजनांदगांव, उत्तम कुमार उइके - शास. दिग्विजय महा. राजनांदगांव, डोमन सिंह मंडावी - शास. दिग्विजय महा. राजनांदगांव,  अमित सिंन्हा - सेठ रतनचंद सुराना महा. दुर्ग, विकास गेन्डेऊ - सेंट थॉमस महा. रूआबांधा, देवेन्द्र चन्द्रवंशी - शास. पीजी महा. कवर्धा शामिल है। 

उक्त खिलाडिय़ों का 07 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के पश्चात् टीम कलिंगा विवि, भुनेश्वर के लिए रवाना हुई टीम के कोच एस.पी. सिंह अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रशिक्षक है एवं टीम मैनेजर चन्द्रशेखर देवांगन, शास. महाविद्यालय, पाटन है। प्रतियोगिता दिनांक 08 से 11 नवंबर तक आयोजित है।


अन्य पोस्ट