खेल

2024 के महिला टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की डायरेक्ट एंट्री
28-Feb-2023 5:47 PM
2024 के महिला टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की डायरेक्ट एंट्री

 

दक्षिण अफ्रीका में हाल में हुए महिला टी-20 वर्ल्ड कप में शीर्ष तीन टीमों में जगह बनाने में कामयाब रही भारतीय टीम 2024 के वर्ल्ड कप लिए खुद-ब-खुद क्वालिफाई कर गई है.

भारतीय टीम इस तरह क्वालिफाई करने वाली आठ टीमों में शामिल है. अगला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में बांग्लादेश में होगा.

वर्ल्ड कप के दोनों ग्रुप की शीर्ष तीन टीमें ऑटोमैटिक क्वालिफाई कर गई हैं. इसके अलावा मेजबान बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीमों ने भी क्वालिफाई किया.

ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप वन से क्वालिफाई किया जबकि इंग्लैंड, भारत और वेस्टइंडीज ने दूसरे ग्रुप से क्वालिफाई किया.

श्रीलंका और आयरलैंड की टीमें क्वालिफाई करने में नाकाम रही हैं. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट