खेल

सेमीफ़ाइनल: ऑस्ट्रेलिया के साथ मैच से पहले भारत को बड़ा झटका
23-Feb-2023 4:17 PM
सेमीफ़ाइनल: ऑस्ट्रेलिया के साथ मैच से पहले भारत को बड़ा झटका

नई दिल्ली, 23 फरवरी ।  महिला टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफ़ाइनल से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है.

भारत की अग्रणी गेंदबाज़ पूजा वस्त्राकर बीमार होने के कारण टीम से बाहर हो गई हैं.

इस वर्ल्ड कप के अभी तक हुए सभी मैचों में पूजा ने हिस्सा लिया है.

उन्होंने इस टूर्नामेंट में औसतन 44.5 गेंदों पर दो विकेट लिए हैं.

पूजा को इनफ़ेक्शन की वजह से सांस लेने में परेशानी आ रही है.

आईसीसी इवेंट टेक्निकल कमेटी ने बीसीसीआई की अपील पर उनकी जगह ऑफ़ स्पिन गेंदबाज़ स्नेह राना को टीम में शामिल करने की मंजूरी दे दी है.

स्नेर 24 टी 20 मैचों समेत 47 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं.

आज सेमीफ़ाइनल में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के साथ भारत का मुकाबला होना है और अगर भारतीय टीम ये मैच जीतती है तो वो फ़ाइनल पहुंच जाएगी. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट