खेल
भारत के ख़िलाफ़ वनडे सिरीज़ के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का एलान
23-Feb-2023 10:36 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भारत के ख़िलाफ़ मार्च में होने वाली वनडे सिरीज़ के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का एलान कर दिया गया है. तेज़ गेंदबाज़ पैट कमिन्स टीम के कप्तान होंगे.
गुरुवार को घोषित 16 सदस्यों की टीम में तीन चोटिल खिलाड़ियों ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल मार्श और ज़ाई रिचर्डसन की वापसी हुई है.
टीम के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने कहा है कि भारत में इसी साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए यह सिरीज़ खिलाड़ियों को काफ़ी अनुभव देगी.
भारत के साथ वनडे सिरीज़ 17 मार्च से शुरू होगी जो 22 मार्च तक चलेगी.
ऑस्ट्रेलिया टीम: पैट कमिन्स (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स केरी, कैमरुन ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लबुशाने, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, ज़ाई रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर और एडम ज़ंपा. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे