खेल
दुबई में अपने पेशेवर करियर का आखिरी टूर्नामेंट खेलने उतरी सानिया मिर्ज़ा को दुबई टेनिस चैंपियनशिप के युगल मुकाबले के पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा है.
इसके साथ ही सानिया मिर्ज़ा के पेशेवर टेनिस करियर पर अब विराम लग गया है. उन्होंने पिछले महीने अपने अंतिम ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में फाइनल तक का सफर तय किया था.
मंगलवार के मैच में अपनी अमेरिकी जोड़ीदार मैडिसन कीज़ के साथ खेलने उतरीं सानिया मिर्ज़ा को रूस की वेरोनिका कुदेरमेतोवा और ल्यूडमिला सैमसोनोवा ने 6-4 और 4-0 से मात दी.
वीमेंस टेनिस एसोसिएशन यानी डब्ल्यूटीए ने अपने ट्विटर हैंडल पर सानिया मिर्ज़ा को ट्वीट करके विदाई दी है.
मिर्ज़ा ने अपने लगभग 20 साल लंबे करियर में महिला युगल और मिश्रित युगल श्रेणी में कुल मिलाकर छह ग्रैंड स्लैम जीते. वो महिला युगल में नंबर एक खिलाड़ी भी रहीं. (bbc.com/hindi)