खेल
सूर्यकुमार-वेंकटेश की शानदार साझेदारी के दमपर वेस्टइंडीज़ को 185 रन का लक्ष्य
20-Feb-2022 9:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच चल रहे तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज़ को 185 रनों का लक्ष्य दिया है.भारत की तरफ़ से सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज़्यादा 65 रन बनाए.
सूर्यकुमार और वेंकटेश अय्यर के बीच 50 रन से ज़्यादा की पार्टनरशिप देखने को मिली. वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 35 रन बनाए.
इससे पहले पारी की शुरुआत करने आए ऋतुराज गायकवाड़ महज़ 4 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए. ईशान किशन ने 34 रनों की पारी खेली. श्रेयस अय्यर ने 25 रन बनाए. कप्तान रोहित शर्मा महज़ 7 ही रन बना सके.
बता दें कि वेस्टइंडीज़ ने तीसरे और आख़िरी टी20 मुक़ाबले में टॉस जीत कर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाज़ी का न्योता दिया था. (bbc.com)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे