खेल

दूसरा टी20: कोहली, पंत के अर्धशतक से भारत ने बनाए 186 रन
19-Feb-2022 10:30 AM
दूसरा टी20: कोहली, पंत के अर्धशतक से भारत ने बनाए 186 रन

वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ दूसरे टी20 मुक़ाबले में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 187 रनों का लक्ष्य रखा है.

सिरीज़ में 1-0 की बढ़त के साथ दूसरे मुक़ाबले में वेस्ट इंडीज ने टॉस जीत कर भारत को पहले बल्लेबाज़ी के लिए उतारा.

सलामी बल्लेबाज़ ईशान किशन केवल दो रन बना कर पवेलियन लौट गए. इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मोर्चा संभाला और 49 रनों की साझेदारी की. रोहित शर्मा 19 रन बनाकर आउट हुए.

रोहित के आउट होने के बाद आए सूर्यकुमार यादव भी जल्द ही आउट हो गए.

हालांकि विराट कोहली और ऋषभ पंत ने शानदार पारियां खेलीं. कोहली ने 42 गेंदों पर 52 रन बनाए. वहीं पंत ने भी महज 28 गेंदों पर कोहली के बराबर ही नाबाद 52 रन बना दिए.

पहले टी20 में अपने बल्ले का जौहर दिखा चुके वेंकटेश अय्यर ने भी 33 रनोंं की तेज़ पारी खेली.

देखें अपनी अर्धशतकीय पारी के बाद क्या बोले विराट कोहली. (bbc.com) 


अन्य पोस्ट