खेल
अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में सहारनपुर के वंश व ऋतिक ने सिल्वर जीता
03-Feb-2022 11:40 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सहारनपुर, 3 फरवरी| उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ी वंश वरुण और ऋतिक ने नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता मे शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता है।
मेडल विजेता वंश वरूण ने बताया कि 28 जनवरी से 31 जनवरी के बीच नेपाल के पोखरा स्टेडियम में इंडिया पेसिफिक स्पोर्ट्स फेडरेशन के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।
प्रतियोगिता में नेपाली खिलाड़ियों के साथ भारत से 66 खिलाड़ियों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सहारनपुर निवासी वंश वरुण पुत्र अनिल कुमार ने 100 मीटर दौड़ स्पर्धा व रितिक सैनी पुत्र मदन सिंह ने 800 मीटर दौड़ स्पर्धा मे सिल्वर मेडल जीता और प्रदेश व देश का नाम रोशन किया। (आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


