खेल

जूनियर बालिका हॉकी इंडिया कैम्प में आंचल, अनिशा व भुमिक्षा का चयन
08-Jan-2022 6:01 PM
जूनियर बालिका हॉकी इंडिया कैम्प में आंचल, अनिशा व भुमिक्षा का चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 8 जनवरी। राजनांदगांव छत्तीसगढ़ की हॉकी खिलाड़ी आंचल साहू, अनिाशा साहू व भुमिक्षा साहू का चयन जूनियर बालिका हॉकी इंडिया कैम्प के लिए किया गया है। यह प्रशिक्षण शिविर 17 से 29 जनवरी तक बैंगलुरू में आयोजित है।

छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी न बताया कि  आंचल साहू व अनिशा साहू का इंडिया कैंप के लिए चयन विगत दिनों आयोजित 11वीं हॉकी इंडिया जूनियर बालिका हॉकी चैम्पियनशिप 20 से 29 अक्टूबर 2021 स्थान सिमडेगा (झारखंड) में उनके उत्कृष्ठ खेल के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

उक्त प्रतियोगिता में आंचल तथा अनिशा ने छत्तीसगढ़ हॉकी टीम से प्रतिनिधित्व किया था तथा भुमिक्षा साहू का हॉकी इंडिया जूनियर बालिका एकेडमी चैम्पियनशिप जो 17 से 26 मार्च 2021 तक भुवनेश्वर में आयोजित थी। उसमें उत्कृष्ठ खेल के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव  मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि  आंचल साहू व अनिशा साहू स्थानिय अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में एनआईएस कोच अनुराज श्रीवास्तव से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है तथा भुमिक्षा साहू वर्तमान में एमपी हॉकी एकेडमी भोपाल में प्रशिक्षणरत है। भुमिक्षा व आंचल साहू दोनों सगी बहने हंै और उनका स्थानीय निवास बसंतपुर  राजनांदगांव है।  उक्त तीनों हॉकी खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण एनआईएस हॉकी कोच अनुराज श्रीवास्तव द्वारा स्थानीय अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में दिया जाता है। उक्त तीनों खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर राज्य खेल संघ तथा जिला हॉकी संघ के पदाधिकारी सहित इष्टमित्रों एवं खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है।


अन्य पोस्ट