खेल
पैरालंपिक से 10 दिन पहले टोक्यो में कोरोना के पांच मामले सामने आए
14-Aug-2021 9:00 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
टोक्यो, 13 अगस्त| पैरालंपिक खेलों के शुरू होने में 10 दिन का समय शेष रह गया है और आयोजन समिति ने टोक्यो में पांच कोरोना के मामले सामने आने की पुष्टि की है। पैरालंपिक खेल 24 अगस्त से शुरू होकर पांच सिंतबर तक चलेंगे।
आयोजन समिति फॉर टोक्यो और पैरालंपिक खेलों ने इसकी घोषणा की जिसमें दो खेल से जुड़े व्यक्ति हैं और दो टोक्यो 2020 के कॉनट्रेक्टर हैं। एक नगरपालिका का अधिकारी हैं।
इनमें से चार जापान के नागरकि हैं जबकि एक बाहर का है जो चिंता का विषय है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए पांचों लोगों को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया गया है।
टोक्यो पैरालंपिक खेलों के प्रतिभागियों का रोजाना कोविड टेस्ट होगा और एयरपोर्ट पर लैंड करते वक्त उनकी स्क्रीनिंग होगी। (आईएएनएस)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


