राजनांदगांव
नांदगांव में निकली संस्कृति रक्षा यात्रा
08-Mar-2021 4:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 8 मार्च। महिला उत्थान मंडल राजनांदगांव द्वारा विश्व महिला दिवस पर 7 मार्च को भव्य संस्कृति रक्षा यात्रा बाइक रैली निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ महापौर हेमा देशमुख ने किया। तत्पश्चात यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों में भ्रमण करते मोहारा स्थित आश्रम में संपन्न हुई।
यात्रा में शामिल महापौर श्रीमती देशमुख व महिला उत्थान मंडल की जिलाध्यक्ष एरिना चंद्रवंशी ने अपने-अपने विचार रखे। यात्रा में महिला उत्थान मंडल की सरस्वती डड़सेना, नीतू लहरवानी, तृप्ति वैष्णव, ममता साहू, संगीता साहू, पूजा पालीवाल, प्रतिभा वामन, पूजा साहू, निशा करमरकर, तामेस्वरी कौशिक, ललिता साहू, किरण नरेडी, सुनीता वर्मा, एकता चंद्राकर, छोटी निषाद, अंजू बक्सी, पदमा साहू, कोमल ललवानी, शिखा डेमबानी, रानी कटियारा का विशेष योगदान रहा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


