राजनांदगांव

कचरे की सफाई करने जुटा अमला
15-Nov-2026 8:07 PM
कचरे की सफाई करने जुटा अमला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 नवंबर
। म्युनिसिपल स्कूल मैदान फटका दुकान हटते ही फैले कचरे की सफाई करने निगम का सफाई अमला जुट गया। महापौर  मधुसूदन यादव एवं नगर निगम आयुक्त जीआर मरकाम शहर में साफ-सफाई का जायजा लेकर  स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाने, स्वास्थ्य अमला को निर्देशित कर रहे है। महापौर एवं आयुक्त के निर्देश पर निगम का स्वास्थ्य अमला दीपावली त्यौहार के बाद शहर में फैले गंदगी की युद्ध स्तर पर सफाई कर रही है। शुक्रवार सुबह आयुक्त श्री मरकाम सफाई निरीक्षण के दौरान म्युनिस्पल स्कूल मैदान में लगे फटाका दुकान हटने के पश्चात मैदान में फैली गंदगी का जायजा लेकर अमला लगा सफाई कराया।
आयुक्त श्री मरकाम म्युनिस्पल स्कूल मैदान में साफ  सफाई का जायजा लिया। फटाका दुकान हटने के पश्चात मैदान में भारी तादाउ में कचरा फैला था, जिसे निगम द्वारा साफ  किया जा रहा था। आयुक्त स्वयं उपस्थित होकर गैंग लगाकर मैदान में फैले गंदगी की सफाई कराया। सफाई के दौरान फैले कचरा, झिल्ली, पन्नी, प्लास्टिक तथा फटाके के अवशेष को उठाकर सफाई की गई। सफाई हो जाने से मैदान पूर्ववत स्थिति में आ गया। इसी प्रकार फ्लाई ओवर सर्विस रोड के किनारे भी साफ करने कहा। उन्होंने सफाई अमला से कहा कि त्यौहार या किसी भी आयोजन के पश्चात कचरा ज्यादा फैल जाता है, जिसे प्राथमिकता से साफ  करना सुनिश्चित करें। आगामी छठ पर्व एवं छोटी दिवाली को ध्यान में रखकर शहर में व्यापक रूप से साफ  सफाई करने के निर्देश दिए।  
निगम का सफाई अमला छठ पर्व के लिए मोती तालाब एवं चिखली तालाब में विशेष सफाई  अभियान चलाकर तालाबो के आसपास सफाई कर तालाबों में तैरता कचरा, प्लास्टिक अपशिष्ट निकाला गया। श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ वातावरण निर्मित करने घाट की सीढिय़ा और किनारे सफाई कर गंदगी हटाई गई तथा दवा आदि का छिड़काव कर चुना लाईन डाला गया।
नागरिकों से भी स्वच्छता बनाए रखने अपील की जा रही है कि तालाब के घाट में कचरा प्रतिबंधित पालिथीन व प्लास्टिक न फेंके और पूजन सामग्री निर्धारित स्थल पर ही डाले।


अन्य पोस्ट