राजनांदगांव
राजनांदगांव, 13 नवंबर। राष्ट्रीय रजक महासंघ छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रसंत गाडगे बाबा के सम्मान में राजनांदगांव नगर निगम क्षेत्र में उनके नाम पर चौक का निर्माण कर प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में राष्ट्रीय रजक महासंघ भारत की छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई द्वारा महापौर कार्यालय में महापौर मधुसूदन यादव को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया गया। समाजजनों ने महापौर को संत गाडगे महाराज की तैलचित्र भेंट किया।
राष्ट्रीय रजक महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विश्राम निर्मलकर ने समाज के प्रतिनिधि मंडल के साथ मांग की कि नगर निगम क्षेत्र के किसी प्रमुख चौक का नामकरण ‘संत गाडगे चौक’ किया जाए तथा वहां संत गाडगे बाबा की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाए, ताकि आने वाली पीढिय़ां उनके आदर्शों, विचारों और समाज सेवा के कार्यों से प्रेरणा ले सकें।
ज्ञापन सौंपने के दौरान विश्राम निर्मलकर, डॉ. लेखराम निर्मलकर, डॉ. हेमसिंग निर्मलकर, कैलाश सोनवानी, योगेश निर्मलकर, रोहितराम निर्मलकर, लोकेश रजक, नेहरू रजक, दीनानाथ रजक, रवि निर्मलकर, पवन निर्मलकर, रामनाथ, जीवन निर्मलकर, गोपी रजक, दिलीप निर्मलकर, खेमराज निर्मलकर समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।