राजनांदगांव
कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा नेता का पुतला
03-Nov-2026 6:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 3 नवंबर। युवा कांग्रेसियों ने सोमवार को भाजपा नेता का पुतला जलाकर विरोध जताया। भाजपा द्वारा रविवार को लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा नेता खूबचंद पारख द्वारा कथित तौर पर लोकतंत्र हटाओ का नारा लगाए जाने का आरोप युवा कांग्रेसियों ने लगाते जयस्तंभ चौक पर प्रदर्शन करते उनका पुतला जलाया।
युवा नेता आसिफ अली ने कहा कि भाजपा नेता श्री पारख को अपने कथित बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। युवा कांग्रेस नेता निखिल द्विवेदी ने कहा कि भाजपा एक ओर लोकतंत्र बचाने की बात करती है। वहीं दूसरी ओर उसके नेता लोकतंत्र को हटाने जैसे नारे लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह दोहरा चरित्र जनता के सामने उजागर हो रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे