राजनांदगांव
प्रधान पाठिका राबिया शादाब को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण
17-Oct-2026 9:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 17 अक्टूबर। हीरामोती वार्ड 39 स्थित शासकीय प्राथमिक शाला ‘इग्नाइट’ की प्रधान पाठिका राबिया शादाब को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारी कार्यों के लिए मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया है। उन्हें उत्कृष्ट प्रधान पाठक प्राथमिक शाला श्रेणी में यह सम्मान मिला। संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग द्वारा आयोजित समारोह में मिली इस उपलब्धि से हीरामोती वार्ड क्र. 39 सहित शहर में हर्ष का माहौल है। पार्षद रवि सिन्हा ने राबिया शादाब को बधाई देते कहा कि उनके नेतृत्व में विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। यह पुरस्कार उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे