राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 अक्टूबर। आदतन मोटर साइकिल चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। आरोपी के कब्जे से 2 मोटर साइकिल बरामद किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थानांतर्गत 13 अक्टूबर को प्रार्थी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 11 अक्टूबर को सुबह 5 से 7 बजे के मध्य घटनास्थल उदयाचल रोड समता मंच के पास राजनांदगांव से इसकी मोटर साइकिल कीमती 20 हजार रुपए को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अप.क्र. 642/26 धारा 303(2) बीएनएस कायम कर घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र शाह के नेतृत्व में टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी घटनास्थल एवं उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज खंगाले गए।
फुटेज में मिले क्लू एवं मुखबिर की सूचना पर आरोपी घनश्याम जोशी 20 साल निवासी ग्राम भालूकोन्हा थाना घुमका हाल पता ट्रांसफार्मर के पास जयस्तंभ चाक राजनंादगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया। जिसके कब्जे से चोरी गया मोटर साइकिल कीमती 20 हजार रुपए एवं 8 अक्टूबर को घटनास्थल ईमाम चौक ओवरब्रिज के नीचे राजनांदगांव से एक दोपहिया वाहन कीमती 10 हजार रुपए को बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने से 14 अक्टूबर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।