राजनांदगांव
जनसेवा और सुशासन के प्रतीक हैं रमन- शिव
15-Oct-2026 8:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 15 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में जनसेवा, सुशासन और विकास के पर्याय के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का व्यक्तित्व प्रदेश की राजनीतिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। मुख्यमंत्री के रूप में 15 वर्षों तक छत्तीसगढ़ का नेतृत्व कर उन्होंने प्रदेश के विकास और गरीबों के कल्याण को नई दिशा देने का प्रयास किया। उनकी सादगी, सहजता और जनसरोकारों से जुड़ाव ने उन्हें आम जनता के बीच लोकप्रिय बनाया। उनके जन्मदिन के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता शिव वर्मा ने उन्हें शुभकामनाएं देते उनके स्वस्थ, सुखमय और दीर्घायु जीवन की कामना की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे