राजनांदगांव
यौन शोषण के मामले में जताया आक्रोश
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 अक्टूबर। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष विभा अवस्थी एवं जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के निर्देशानुसार जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा गायकवाड़ के नेतृत्व में मणिपुर कांग्रेस सांसद बेमचा सियोल इकोइजम द्वारा जे एन यू की एक लडक़ी के साथ यौन शोषण किए जाने पर राजनांदगांव भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस भवन जयस्तंभ चौक पर पुतला दहन किया। महिला मोर्चा की दक्षिण, उतर मंडल की कार्यकर्ताओं ने जयस्तंभ चौक स्थित कांग्रेस भवन के सामने पुतला दहन कर घटना के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया।
प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं संगठन प्रभारी माया बेलचंदन, तेजमाला देशमुख, मिथिलेश्वरी वैष्णव, जिला महामंत्री, मीना यादव, कांति मौर्य ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा का मुद्दा उठाते मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के मामलों में निष्पक्ष जांच और कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
जिले की वरिष्ठ भाजपा नेत्री तेजमाला देशमुख, संगीता मिश्रा ने कांग्रेस की गलत मानसिकता पर कड़ा प्रहार करते कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे मामलों में राजनीतिक दलों को भी संवेदनशीलता दिखाते न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
इस दौरान मधु बैद, करुणा राजपूत, पुष्पा उइके, बेला साहू, संगीता मिश्रा, शैल यादव, टेमन साहू, कांति मौर्य, अंजू एलनवार, प्रेमा सोनकर, कृति बोरकर, उषा गुप्ता, गायत्री साहू, मनीषा साहू, चमेली, मिनी अंबादे, ज्योति भारद्वाज, संगीता, सुमित्रा यादव, पूनम साहू, माया वैष्णव, नेम बाई साहू, भूमि साहू, दुर्गा साहू, प्रतिभा खंडेलवाल, अनीता सिन्हा, संध्या वर्मा, मंजू यादव, अर्चना अग्रवाल, शशि सहारे, उषा गुप्ता सहित महिला मोर्चा की बहने उपस्थित थी। उक्त जानकारी महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी रेणु सुर्यवंशी ने दी है।