राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 अक्टूबर। बागेश्वर धाम संयुक्त सेवा पंडाल के संयोजक पंकज गुप्ता, आयोजन अध्यक्ष भावेश अग्रवाल, सौरभ खंडेलवाल व सौरभ गुप्ता ने बताया कि संस्कारधानी राजनांदगांव के बागेश्वर धाम मंदिर उत्सव भवन हाल में मां बम्लेश्वरी देवी संयुक्त सेवा पंडाल माता नवदुर्गा व माता बम्लेश्वरी के अलौकिक स्वरूप के दरबार का उदघाटन महापौर मधुसूदन यादव की अध्यक्षता एवं ब्रह्माकुमारी पुष्पा बहन, प्रभा बहन, सृष्टि चौरसिया, डॉ. सुरभि मोहबे, पिंकी खंडेलवाल, प्रज्ञा गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में पूजन महाआरती कर पदयात्री सेवा पंडाल उद्घाटित हुआ। अतिथियों का स्वागत भारतीय सनातन संस्कृति के अनुसार तिलक लगाकर, अंग वस्त्र दुपट्टा पहनाकर मधु खंडेलवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर सोहन गुप्ता, डॉ. डीसी जैन, हरजीत भाटिया, रामावतार जोशी, लक्ष्मी गुप्ता, दीपा खंडेलवाल, मोना गोसाई, यशोदा गुप्ता, अनीता फ्रांसिस, पुष्पा यादव, गोल्डी गुप्ता, अजय गुप्ता समेत अन्य लोग पदयात्रियों की सेवा में जुटे हुए हैं। मंच का संचालन भगवान गणपति की स्तुति एवं माता रानी की जय घोष से संयोजक सौरभ खंडेलवाल द्वारा किया गया।