राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 अक्टूबर। अवैध रूप से शराब बिक्री करने परिवहन करने वाले आरोपी के विरूद्ध साइबर टीम एवं पुलिस ने कार्रवाई की। आरोपी के पास से पुलिस ने 15 पौवा देशी शराब जब्त किया। आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
पेट्रोलिंग के दौरान चिचोला बस स्टैंड के पास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति रंगीटोला स्थित चिचोला शराब दुकान के पास कपड़े के थैले में शराब एकत्रित कर अवैध रूप से बिक्री करने हेतु ले जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मुखबिर के बताए आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम शालु मरकाम 19 वर्ष निवासी देवारपारा बापूटोला थाना छुरिया बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे में रखे थैले से शोले देशी प्लेन मदिरा शराब के 115 पौवा बरामद हुए।पुलिस द्वारा शराब को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 195/2026 पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया। इसके पश्चात आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव के न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। प्रकरण में विवेचना जारी है।