राजनांदगांव

वाद-विवाद, 2 बंदी
11-Oct-2026 9:28 PM
वाद-विवाद, 2 बंदी

राजनांदगांव, 13 अक्टूबर। अलग-अलग स्थानों पर वाद-विवाद एवं लड़ाई-झगड़ा करने वाले 2 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। बताया गया कि समझाइश देने पर भी अनावेदक आक्रोशित होकर लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो रहे थे। शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु दोनों अनावेदकों के विरुद्ध पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।
मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगढ़ थानांतर्गत 9 अक्टूबर को अनावेदक दिनेश मार्कण्डेय  27 वर्ष निवासी करवारी डोंगरगढ़ तथा केवल पटेल 25 वर्ष निवासी देवकट्टा  डोंगरगढ़  द्वारा अलग-अलग स्थानों पर वाद-विवाद एवं लड़ाई-झगड़ा कर अशांति उत्पन्न की जा रही थी। आसपास के लोगों द्वारा समझाइश देने पर भी दोनों अनावेदक आक्रोशित होकर लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो रहे थे। अनावेदकों के कृत्य से शांति भंग होने की आशंका को देखते डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा दोनों के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई तथा  एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।


अन्य पोस्ट