राजनांदगांव

अवैध शराब संग आरोपी बंदी
11-Oct-2026 7:50 PM
अवैध शराब संग आरोपी बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 11 अक्टूबर। अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 28 पौवा शोले मसाला देशी शराब जब्त किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

डोंगरगढ़ पुलिस स्टाफ  द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों, शराब कोचियों एवं तस्करों सहित अन्य असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखकर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी मं 9 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि प्रज्ञागिरी पहाड़ी मेन रोड के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। मौके पर आरोपी किशन उइके 33 वर्ष, निवासी महावीर पारा डोंगरगढ़ के कब्जे से 28 पौवा शोले मसाला देशी शराब कीमती 2800 एवं शराब बिक्री की रकम 200  रुपए को जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।


अन्य पोस्ट