राजनांदगांव

चाकू दिखाकर होटल मालिक से वसूली, फरार एक और आरोपी बंदी
09-Oct-2026 9:22 PM
चाकू दिखाकर होटल मालिक से वसूली, फरार एक और आरोपी बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 9 अक्टूबर। चाकू दिखाकर होटल संचालक से अवैध वसूली एवं तोडफ़ोड की घटना बाद फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। पूर्व में 5 आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया व अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को भी आरोपी से जब्त किया।

मिली जानकारी के अनुसार चिचोला पुलिस चौकी थानांतर्गत लाल बहादुर नगर निवासी प्रार्थी नीरज पटेल ने 18 सितंबर को सूचना दी कि वह अपने होटल में था। इसी दौरान होटल के सामने कार में 7 व्यक्ति आए और उससे 800 रुपए देने की मांग करने लगे।  प्रार्थी द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने चाकू दिखाकर गाली-गलौज करते जान से मारने की धमकी दी तथा होटल के सामान में तोडफ़ोड़ करने लगे। प्रार्थी द्वारा तत्काल डायल-112 पर सूचना दी गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते तोडफ़ोड़ एवं घटना में शामिल 4 आरोपियों  केशव साहू 45 वर्ष,  पूरन साहू  36 वर्ष,  विनोद नंदेश्वर  27 वर्ष एवं आकाश यादव  26 वर्ष निवासी सभी डोंगरगढ़ को पूर्व में 19 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया था एवं अन्य तीन फरार आरोपियों  कैलाश यादव व मोनु निवासी डोंगरगढ़ का पता तलाश किया जा रहा था। 7 अक्टूबर को  आरोपी कैलाश यादव  23 साल निवासी डोंगरगढ़ जिला राजनादगांव में आत्म समर्पण करने माननीय न्यायालय गया था , जिसे माननीय न्यायालय के आदेश पर चौकी चिचोला लाकर के  विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


अन्य पोस्ट