राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 अक्टूबर। डोंगरगढ़ क्षेत्र के ग्राम करवारी स्थित फार्म हाउस में शराब मामले में एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। ज्ञात हो कि 29 मार्च 2025 को फार्म हाउस में रखे 432 पेटी मध्यप्रदेश राज्य के शराब को पकडऩे में डोंगरगढ़ पुलिस को सफलता मिली थी। इससे पूर्व इस मामले में 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध पूर्व में दर्ज आबकारी अधि. के मामले में भी स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था।
उक्त मामला में पूर्व में फार्म हाउस मालिक सहित कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया जा चुका है। प्रकरण में संलिप्त फरार अन्य आरोपियों का पुलिस द्वारा लगातार पता तलाश किया जा रहा था कि आरोपी दीपक निर्मलकर निवासी कुम्हारपारा डोंगरगढ़ का पता तलाश कर 8 अक्टूबर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जो प्रकरण के मुख्य आरोपी रोहित नेताम उर्फ सोनू के करवारी फार्म हाउस से शराब लाकर सोनू के घर छोडऩा एवं स्वयं भी सोनू के पास से शराब खरीदकर लोकल डोंगरगढ़ में बेचता था। आरोपी घटना दिनांक के बाद से फरार था। प्रकरण में गिरफ्तार अन्य आरोपीगण के मेमोरेण्डम कथनानुसार आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाया गया है, जो आरोपी को 8 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर ज्युडिशियल रिमांड लिया गया है।
मामले में अन्य आरोपियों का ’महाराष्ट्र, बिहार व मध्यप्रदेश’ में पता तलाश की जा रही है।