राजनांदगांव

मेगा कैम्प में मिले 40 आवेदन
06-Oct-2026 7:46 PM
मेगा कैम्प में मिले 40 आवेदन

हितग्राही मूलक योजनाओं की दी जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 6 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु कार्यक्रम सरकार आपके द्वार के तहत वार्डो में मेगा कैम्प लगाया जा रहा है। वार्ड नं. 14 से 28 तक के लिए सोमवार को नगर निगम परिसर में शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों का स्टाल एक ही जगह लगाकर नागरिकों की समस्या से संबंधी आवेदन प्राप्त कर शासकीय योजनाओ की जानकारी दी गई।

शिविर में जहां श्रम विभाग, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग द्वारा शासन की लाभकारी योजना का लाभ लेने जानकारी दी गई। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण आहार तथा विद्युत विभाग द्वारा सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ बताया गया। इसी प्रकार अन्य विभाग के स्टॉल भी लगाकर विभागीय जानकारी दी गयी तथा वार्डवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवा दी गई। शिविर में निगम आयुक्त जीआर मरकाम, अध्यक्ष  टोपेन्द्र सिंह समेत  संतोष पिल्ले,  राजेश जैन, शैकी बग्गा, सावन वर्मा,  शिव वर्मा, सतीश मसीह, अमित कुशवाह,  नागेश यदु, हर्ष रामटेके आदि ने शिविर का जायजा लिया।

 शिविर में वार्डवासियों से विभिन्न सेवाओं से संबंधित 40 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें मांग के 25 एवं शिकायत के 15 आवेदन मिले। निगम आयुक्त श्री मरकाम ने कहा कि नगर निगम में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधी 40 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर की अगली कडी में 12 अक्टूबर को बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल बंसतपुर में प्रात: 10 से 3 बजे तक वार्ड नं. 37 से 46 व 48 के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे।


अन्य पोस्ट